काशीपुर। 25 अगस्त 2023 भाजपा नेता के घर अचानक मुख्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपा नेता उन्हें देखकर आश्चर्य चकित रह गए। अचानक मुख्यमंत्री को घर आया हुआ देख भाजपा नेता की खुशी का ठिकाना ना रहा। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर में दो कार्यक्रमों में शामिल होने आए हुए थे और देर शाम वह रामनगर जा रहे थे कि इस दौरान पर है।

रास्ते में भाजपा नेता दीपक वाली के निवास पर अचानक पहुंच गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने घर देखकर भाजपा नेता दीपक वाले की खुशी का ठिकाना ना रहा। श्री बाली के आवास पर पहुंचने पर न सिर्फ श्री बाली और उनका परिवार आश्चर्य चकित रह गया बल्कि पूरी सरकारी मशीनरी भी आश्चर्यचकित रह गई । श्री बाली के आवास पर पहुंचने पर उनकी पुत्री मुद्रा बाली ने तिलक लगाकर जहां एक ओर मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया वहीं मुख्यमंत्री ने भी मुद्रा को आशीर्वाद दिया और पूरे परिवार का हाल-चाल जानकर जलपान के उपरांत रामनगर के लिए प्रस्थान कर गए।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
