काशीपुर। (ब्यूरो काशी क्रांति) 28 दिसंबर 2023 एक रात के लिए घर से ससुराल में ईमानदारी करने गए युवक के घर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखी आलमारी से हजारों के कीमती सोने चांदी के जेवरात तथा सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।

रंजीत पुत्र श्रीराम गिरीताल दुर्गा कॉलोनी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 27 दिसंबर को वह अपनी ससुराल ग्राम फिरोजपुर में अपनी पत्नी के साथ गया था रात्रि में ससुराल में मेहमान दारी करने गया हुआ था कि इस दौरान रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसके घर के ताले तोड़े कर घर में रखी 90 हजार की नकदी समेत जेवरात, तीन एलसीडी व कपड़े आदि चोरी कर फरार हो गए। उसने बताया कि उसको चोरी की घटना की सूचना सुबह उसकी भतीजी ने उसे फोन पर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
