रिपोर्ट : अली अकबर
रूद्रपुर 19 नवम्बर,2020- मंत्रियों के एक दिवसीय दौरे को लेकर जानकारी देते हुए सूचना उपनिदेशक/ जिला सूचना अधिकारी योगेश मिश्रा ने बताया की प्रदेश के परिवहन, समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री यशपाल आर्य एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री आर्य 20 नवम्बर को 10 बजे हल्द्वानी से कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे को-आपरेटिव शुगर मिल बाजपुर के पेराई सत्र 2020-21 का शुभारम्भ करेंगें। तदोपरांत श्री आर्य 1:00 बजे बाजपुर से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगें।

उधर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाल एवं दुग्ध विकास उत्तराखण्ड सरकार डाॅ0 धन सिंह रावत एक दिवसीय भ्रमण पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री रावत 20 नवम्बर को 8 बजे देहरादून हैलीपेड से प्रस्थान कर 9 बजे पन्तनगर एयरपोर्ट पर पहुचेगें। मा0 मंत्री 9ः10 बजे पन्तनगर एयरर्पोट से कार द्वारा प्रस्थान कर 9ः40 बजे अतिथि गृह लो0नि0वि0 के लिए प्रस्थान करेंगें। तदोपरांत 11 बजे जिला सहकारी बैंक, रूद्रपुर में बैठक लेंगें। तद्पश्चात श्री रावत 3 बजे सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रूद्रपुर में 4G हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का शुभारम्भ करेंगें। रात्रि विश्रााम, लोक निर्माण अतिथि गृह में करेंगें।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
