काशीपुर।(ब्यूरो काशी क्रांति) 30 दिसंबर 2023 मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों के साथ मारपीट करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दे की ग्राम बैलजूड़ी में मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों के साथ गांव के शेर मोहम्मद पुत्र फकीर मोहम्मद मोहम्मद इमरान पुत्र शेर मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद अली निवासीगण ग्राम बैलजूड़ी ने मदरसे में जबरदस्ती घुसकर शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बच्चों के साथ मदरसे में मारपीट की घटना सामने आते ही ग्रामीण में आक्रोश फैल गया गुस्साए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर घटना की तहरीर गांव के निवासी इंदाज हुसैन पुत्र इंतजार हुसैन, मुस्कान अरशद फैजान गुलफाम मोहम्मद उस्मान फुरकान मुजफ्फर अली अजहरुद्दीन शकील आफताब अली मोहम्मद यूसुफ हाकम अली अजहरुद्दीन जुल्फिकार अली गौहर चौधरी आदि लोगों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की पुलिस से मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शेर मोहम्मद,मोहम्मद इमरान और आरिफ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
