काशीपुर। (ब्यूरो काशी क्रांति) 1 जनवरी 2024
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूजा पत्नि गुरदयाल पुत्री पदम सिंह, निवासी कुर्माचल कॉलोनी थाना काशीपुर नए कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया है कि उसका विवाह 11 नवंबर 2021 को बापूधाम कॉलोनी फेस नंबर 3 मकान नंबर 164 सेक्टर 26 चंडीगढ़ हुआ था माता-पिता ने शादी में करीब 12 लख रुपए का खर्च किया था।

शादी में रिश्तेदारों को सोने की अंगूठीया दी थी, जिससे मेरे ससुराल वाले मेरे पति गुरुदयाल, ससुर अमर सिंह, सास रमा, जेठ लक्ष्मण उर्फ धर्मेन्द्र, जेठानी प्रभा खुश नहीं हुये, तथा कहने लगे कि हमने कहा नंगों में शादी कर दी, कही और शादी करते तो हमे बहुत दहेज मिलता, अब तू अपने माँ बाप से हमें दहेज में 5 लाख रु0 नकद व एक कार लाकर दे, तभी तुझे रखेंगे, वरना जान से मार देंगे,उसने कहा कि उसके द्वारा समझाने पर ये लोग भड़क जाते, और मारपीट करते, भूखा रखते, चारपाई के पाये के नीचे हाथ दबा देते, मैंने ये बात अपने मायके वालों को बतायी तो मायके वालों ने इन्हें काफी बार नगद रूपये दिये, किन्तु इनकी नाजायज दहेज की मांग बढ़ती गयी, जिसके चलते इन लोगों ने मुझे जान से मारने का प्रयास भी किया।

मेरे विरोध करने पर मेरे सभी ससुराल वाले मेरे साथ मारपीट करते, उसने बताया कि उसके ससुर अमर सिंह उस पर गलत निगाह रखने लगे, और नहाते समय मेरे बाथरूम में झांकना, उल्टे सीधे इशारे करता, आते जाते मेरे हाथ मारना, और कहना कि इस घर में रहना है तो मुझे खुश करना होगा, जिसके बाद मेरे माता पिता मुझे रक्षा बन्धन पर मुझे लेने आये तो इन लोगों ने मेरा समस्त स्त्रीधन व कपडे लत्ते रोककर मेरे माता पिता के साथ भेज दिये, और मेरे माता पिता मुझे लेकर लेकर काशीपुर आ गये, और आने के बाद काफी समय बीतने के बाद भी मुझे लेने नहीं आये, जिस पर मैं अपने घर वालों के साथ दिनांक 02.10.2023 को को अपनी ससुराल चली गयी, जिस पर मेरी ससुराल वालों ने मुझे मारपीट कर वहाँ से यह कहकर निकाल दिया, कि तू खाली हाथ आयी है. तूने हमारी दहेज की मांग को पूरा नहीं कराया, अब तू अपने माँ बाप से 5,00,000/- रु० नकद व एक कार लेकर आ. तभी तुझे इस घर में रखेंगे। जिसके बाद इन लोगों ने मुझे वहाँ से निकाल दिया, जिसके पश्चात में चण्डीगढ़ पुलिस के पास गयी, वहाँ कोई कार्यवाही नहीं हुयी, तो मैं अपने माता पिता के साथ काशीपुर आ गयी, दिनांक 08.10.2023 की समय करीब दोपहर 3:30 बजे मेरे पति गुरुदयाल, सास रमा, जेठ लक्ष्मण उर्फ धर्मेन्द्र, जेठानी प्रभा व मेरे पति के दो बहनोई जबरदस्ती मेरे पिता के घर के अन्दर घुस आये, और आते ही आप शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे तूने आज तक हमारी दहेज की मांग को पूरा नहीं कराया है. तुझे आज हम इसका मजा यखाते हैं. इतना कहते ही इन लोगों ने मुझे लात घूँसो से मारना पीटना शुरु कर दिया, शौर पर मुझे मेरे माता पिता व पड़ौस के मोनू बिन्दू, आदि लोगों ने आकर मुझे बचाया, वरना ये लोग मुझे जान से मार देते, जाते-जाते ये लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।





सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
