काशीपुर छठ पूजा घाट की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता ने पूजा स्थल का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को छठ पूजा घाट की साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करवाया व पूजा स्थल पर पूजा करते समय भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसके लिये अपने साथियों को उचित सुझाव भी दिये इस दौरान श्री आशीष गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा को लेकर घाट पर हुई गंदगी को साफ कराया गया है जिससे कि श्रद्धालु आसानी से स्वच्छ स्थान पर छठ पूजा कर सकें दौरान जिला अध्यक्ष भाजयुमो उधम सिंह नगर सरबजीत सिंह पूर्वांचल छठ समिति अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, नंदकिशोर, लक्ष्मण, युवा भाजपा नेता मनोज मनराल साथ रहे।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
