काशीपुर। (ब्यूरो काशी क्रांति) 8 जनवरी 2024 एक व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़े होने पर राहगीरों ने उसे 108 आपात वाहन के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि दोपहर करीब 11:30 बजे टांडा उज्जैन फाटक के अंदर रेलवे कोयले की खेप के निकट एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था राहगीरों ने 108 वाहन के माध्यम से उसे लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक कहां का रहने वाला है इसका कोई पता नहीं लग पाया है क्योंकि उसकी जेब में कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे कि यह पुष्टि हो सके कि वह कहां का रहने वाला है। नारायण नगर 108 आपात वाहन के डॉक्टर गौरव नौटियाल ने बताया कि घायल व्यक्ति के सर में और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें लगी हुई थी जिससे उसकी हालत गंभीर थी घायल को लक्ष्मण दत्त भट्ट राज के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति का शव अभी अस्पताल में रखा हुआ है। घटना की जानकारी स्थानीय कोतवाली पुलिस को भेज दी गई है। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई गई जा रही है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
