काशीपुर 3 फरवरी 2024 अंतरिम बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहां की बजट छोटा और निराशाजनक है। बजट में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। बता दे कि प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण चौहान ने अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह बजट चुनावी बजट है इसमें पंचायत नगर पालिकाओं को शून्य कर दिया है।

उन्होंने कहा जब समाज विकसित नहीं होगा , तो देश कैसे विकसित होगा यह बजट जमीनी वास्तविकता से दूर है। श्री चौहान ने कहा 2014 में भारत पर 55 लाख करोड़ कर्ज था अब 2023 24 में बढ़कर 205 लाख करोड़ हो गया है 9 साल में भारत पर 192% कर्ज बड़ा है यदि उनकी विकास की परिभाषा यही है तो आने वाले समय में देश कहां जाएगा यह तो ईश्वर ही जान सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें गरीब बेरोजगार मध्यम वर्ग किसानों के लिए कुछ नहीं है। उद्योगपतियों को रेवड़ियां बांटी गई हैं महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने जैसा कोई काम नहीं किया गया उन्होंने कहा बजट छोटा और निराशाजनक है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
