काशीपुर। 8 फरवरी 2024 पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की पुलिस ने कब्रिस्तान तिराहे के पास चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड कर भागने लगे जिन्हें मौके पर पुलिस ने दबोच लिया।

पकड़ी गयी मोटर साईकिल को मशीन से चैक करने पर इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर मिलान करने पर उक्त संदिग्ध वाहन मोटर साईकिल चोरी की निकली जिसके सम्बंध में कोतवाली में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनोज कुमार उर्फ बब्लू पुत्र स्व0 मेवा राम निवासी वार्ड नम्बर 2 नहर की पुलिया खड़कपुर देवीपुरा थाना आई0टी0आई उ0सि0नगर, तथा दिनेश पुत्र महेन्द्र निवासी उपरोक्त बताया आरोपियों ने बताया गया कि वह नशे के आदि है नशे की लत को पूरा करने के लिये अक्सर चोरी करते है तथा अभियोग में धारा 34/411 भादवि की वृद्वि की गयी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक सुनील सुतेड़ी,सतीश उपाध्याय,सुशील पाण्डेय,कास्टेबल अनिल कुमार,जगदीश भटट आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
