काशीपुर 22 फरवरी 2024 आईसर ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर दुर्घटना में बाइक सवार महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 आपात वाहन के द्वारा राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बता दे की परमानंदपुर जसपुर निवासी बिल्लू पुत्र राझा सिंह अपनी भांजी अनीता पुत्री जोगिंदर सिंह निवासी डुमरिया डैम जसपुर के साथ नानकमत्ता में भांजे के पुत्र के नामकरण में शामिल होने गया था जहां से वह आज घर वापस लौट रहा था की रुद्रपुर से जसपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित बल्ली ढाबा के निकट पीछे से तेजी व लापरबाही से चला कर ला रहे आईसर ट्रक संख्या यूपी 25 बी टी 7648 के चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल और नियंत्रण होकर रोड पर गिर गई जिससे बिल्लू का एक पैर टूट गया जबकि अनीता का भी एक पैर टूट गया है दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को राहगीरों ने पकड़ लिया परंतु इतने में ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
