काशीपुर। 15 मार्च 2024 चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन छात्राओं को वरिष्ठ अग्नि शमन अधिकारी, गोविन्द राम आर्या ने आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदाओं व मानव निर्मित आपदाओं की विस्तृत जानकारी दी।

छात्राओं ने समस्त महाविद्यालय परिसर में क्यारियों एवं शुष्क पत्तों को एकत्र कर कूड़े का निस्तारण किया। शिविर के तीसरे दिन स्वंय सेवियों ने शिविर स्थल कटरामालियान में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया एवं घर-घर जाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया, जिससे मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह एवं डॉ0 गीता मेहरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 मंगला एवं कु0 सृष्टि सिंह उपस्थित थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
