काशीपुर सड़क दुर्घटना में सब्जी की फेरी कर घर लौट रहे ठेला चालक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को जिला पुलिस पर एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर देर रात्रि घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया बता दें कि ग्राम भज्जा वाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर निवासी उमेश कुमार 32 वर्ष पुत्र राम चरण सिंह अपने ठेले पर ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी की फेरी करने का कार्य करता था शनिवार को भी वह ठेले से सब्जी की फेरी करने अफजलगढ़ द्वारिका शुगर मिल के पास गया हुआ था फेरी कर शाम करीब 6:00 बजे घर लौट रहा कि जैसे ही वह ग्राम भजजा वाला के पास पहुंचा

तभी सामने से तेजी व लापरवाही से चला कर ला रहे अज्ञात बाइक के चालक ने उसके सामने से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया बाइक सवार दुर्घटना के बाद बाइक लेकर मौके से फरार हो गया जबकि आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी दुर्घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजन उसे उपचार के लिए अफजलगढ़ सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए काशीपुर के लिए रेफर कर दिया परिजनों ने उसे ढेला पुलिस स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर उसने उपचार के दौरान रात्रि करीब 12:00 बजे दम तोड़ दिया मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी कैलाशो देवी उर्फ संगीता देवी तथा पुत्री दिव्यांशी 8 वर्ष तथा 5 वर्षीय पुत्र मुकुल को रोता भी लगता छोड़ गया है




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
