काशीपुर। 15 मई 2024 नगर निगम काशीपुर के चुनाव लड़ने के लिए दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। तो वहीं भाजपा से युवा नेता ने भी नगर निगम के मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष से मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने की गुहार लगाई है।बता दे की युवा नेता शिवांश गोले पुत्र अधिवक्ता कैलाश चन्द्र प्रजापति मौहल्ला कटरामालियान, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर ने मेयर पद पर अपनी दावेदारी ठोकते हुए जिला अध्यक्ष को दिए पत्र में उन्होंने कहा कि

आगामी नगर निगम चुनाव में उन्हें भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मेयर पद प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष से बताया है कि उनके पिता भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए निम्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में भी वह भाजपा को मजबूत करने के लिए निरंतरण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता कैलाश चंद्र प्रजापति पूर्व सभासद एवं पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष नगर पालिका काशीपुर के पद पर तथा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ,पूर्व जिला महासचिव, निर्बल वर्ग प्रकोष्ठ उधमसिंहनगर,पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दल काशीपुर,जिला संयोजक, भारतीय जनता पार्टी, विधि प्रकोष्ठ काशीपुर,राष्ट्रीय निबंध, राष्ट्रीय रचनाकार, मुख्यालय दिल्ली आदि पदों पर रहते हुए भाजपा को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीदवार बनाया भाजपा के चिन्ह पर चुनाव लड़कर भाजपा को जीत दिलाते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीति और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आदर्शो तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के पद चिन्हों पर चलते हुए क्षेत्र का चौमुखी विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
