रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर 24 नवंबर 2020 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पर तानाशाही तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बता दें कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता मानपुर रोड स्थित एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और आरोप भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाता लगाए

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि ढींगरा ने कहा कि 2 दिन पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रुद्रपुर आए हुए थे उनके आने के पश्चात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इस दौरान वार्ड मेंबर का चुनाव लड़े नंदलाल को पुलिस प्रशासन द्वारा लाठियां भांजी गई जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है प्रदर्शन करने का हर व्यक्ति का अधिकार है प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बेरहमी से नंद लाल की पिटाई की गई जो कि निंदनीय है इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेश के वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र रावत दलवीर सिंह सोनू सिंह संदीप कुमार सुंद्रियाल रावत समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
