काशीपुर। 24/5/2024 उच्च न्यायालय उत्तराखंड को शिफ्ट करने के फैसले पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ने रोक लगा दी जिसका अधिवक्ताओं ने बड़े ही खुशी के साथ सम्मान किया है। बता दें कि,पूर्व उत्तराखंड हाई कोर्ट की एक बेंच को माननीय हाईकोर्ट ने ऋषिकेश में शिफ्ट करने के संबंध में एक आदेश दिनांक 08मई 2024 दिया था जिसके संबंध में रजिस्टर जनरल से कहा था कि वह पोर्टल जारी कर एवं अखबार में विज्ञप्ति जारीकर लोगों से सुझाव मांगे कि हाईकोर्ट कहां शिफ्ट किया जाना चाहिए,उक्त आदेश 8/5/2024 के खिलाफ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट गई थी।

जहाँ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट मे एक एसएलपी दायर की उक्त एसएलपी पर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और माननीय न्यायमूर्ति पी. एस.नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति संजय करोल की खंडपीठ ने उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश दिनांक 8/5/24 पर रोक लगा दी है उक्त आदेश आने के बाद काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण ने मिष्ठान वितरण किया उक्त मिष्ठान वितरण में अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव निर्पेंद्र कुमार चौधरी,उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु विश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कार्यकारी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित कुमार सौदा, अमित कुमार गुप्ता, अमृतपाल सिंह, अविनाश कुमार, नरदेव सिंह सैनी, नरेश कुमार पाल, मनोज जोशी ,आनंद रस्तोगी, सुरेंद्र पाल सिंह, सनत कुमार पेगिया, सुन्दर सिंह, संजय कुमार, बी.सी हरबोला, आदि मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
