काशीपुर। 16 जू न 2024 पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बाल सुंदरी सिद्ध पीठ में मा भगवती की संध्या आरती कर उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घ आयु की कामना करते हुए मिष्ठान वितरण किया।

बता दे कि उत्तराखंड मस्य सहकारी संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता अंबिक चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता ने बाल सुंदरी सिद्ध पीठ में पहुंचे जहां पर उन्होंने मां भगवती की करीब डेढ़ घंटे संध्या आरती करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घ आयु की कामना की। इसके पश्चात वहां पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अंबिक चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी का आज जन्मदिन है और जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घ आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए उनके द्वारा बाल सुंदरी सिद्ध पीठ में मां भगवती की संध्या आरती की गई है। और सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया है।जन्मदिन के अवसर पर मिठाइयां भी वितरण की गई है।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी जी उनके लिए आदर्श है।और उन्ही से प्रेरणा लेकर वह भाजपा में संगठन को मजबूत करने में लगे रहते हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
