काशीपुर। 26 जुलाई2024 युवा समाजसेवी के राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं मानवाधिकार न्याय आयोग के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर तोड़ गई है। बता दे कि समाज सेवी जुबेर सिद्दीकी को राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं मानवाधिकार न्याय आयोग के द्वारा राष्ट्रीय मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।

जुबैर सिद्दीकी को राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं मानवाधिकार न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलम मलिक एडवोकेट ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री के पद से नवाजा है उत्तराखंड प्रदेश का सह प्रभारी और गुजरात व महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है और भविष्य मे उनसे संगठन को मजबूत करने की उम्मीद की है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि वह जनता पर उत्पीड़न होने पर न्याय दिलाएंगे और अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगे,और आयोग की रीती नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे, समाजसेवी जुबैर सिद्दीकी ने राष्ट्रीय मंत्री बनने पर राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं मानवाधिकार न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलम मलिक एडवोकेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह विश्वास दिलाते है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए तन मन धन से कार्य करेंगे और संगठन को बुलंदियों पर ले जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर संगठन की रीती नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जुबेर सिद्दीकी के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
