काशीपुर। 30 जुलाई 2024 केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना चोरी होने की सीबीआई जांच न होने पर उत्तराखंड युवा कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर प्रकरण की सीबीआई करने की मांग की।

बता दें कि युवा कांग्रेस के महानगर महासचिव अमित मार्कण्ड के नेतृत्व में महाराणा चौक पर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा उन्होंने केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना का चोरी होने की सीबीआई जांच होनी चाहिए परंतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब होने की सी बी आई जांच आज तक क्यो नहीं कराई गई। मुख्यमंत्री के द्वारा सी बी आई जांच ना करने के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा की केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब हो गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा आज तक इस प्रकरण में कोई भी जांच नहीं कराई गई जबकि मुख्यमंत्री के द्वारा सीबीआई से प्रकरण की जांच करानी चाहिए थी।उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं केदारनाथ प्रकरण की प्रदेश के मुख्यमंत्री सीबीआई जांच करवाए और प्रदेश की जनता को सच्चाई पता लग सके कि आखिर केदारनाथ मंदिर धाम से 228 किलो सोना कहां चला गया। इस दौरान एडवोकेट संदीप सहगल, एडवोकेट हरीश कुमार ,एडवोकेट उमेश जोशी, इंदू मान, शाह आलम, महेंद्र बेदी, जय सिंह गौतम, मंसूर अली मसूरी, अनीस अंसारी के अलावा तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
