काशीपुर 12 दिसंबर 2024 खेलों को बढ़ावा देने के लिए छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के द्वारा एक कार्यक्रम डे एंड नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने भाग लिया इस दौरान विजेता रहे छात्रों को मेडल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया बतादे कि कटोराताल स्थित छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित डे नाइट वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए.आर.टी.ओ काशीपुर विमल पांडेय ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। इससे पूर्व एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर कामाक्षी सिंह तथा प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा ने अतिथियों का बैज और बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नर्सरी ड्रिल, जूम्बा, मंडल योगा, पिरामिड, पोम पोम ड्रिल अम्बरेला, बटरफ्लाई ड्रिल, 100 मीटर बालक बालिकाओं की दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
बता दें कि खेलो को बढ़ावा देने के लिए छावनी चिल्ड्रन एकेडमी काशीपुर के द्वारा दिन और रात को खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में नैनीताल की खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती गीतिका जोशी ने बताया कि खेलकूद बच्चों के लिए बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देखने को मिल रहा है कि आजकल बच्चे खेलकूद में अधिक रुचि ले रहे हैं बच्चे क्रिकेट वॉलीबॉल फुटबॉल और हॉकी के
अलावा अन्य बहुत सारे खेल हैं जिनमें बच्चे रुचि ले रहे हैं उन्होंने कहा कि बच्चे नेशनल तथा इंटरनेशनल रूप से ही नहीं खेल सकते हैं बल्कि छोटे स्तर पर भी खेल कर एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नए-नए अवसर देना है जिससे कि बच्चे खेल-खेल कर अपना भविष्य तो बना ही सकते हैं इसके साथ-साथ अपनी आजीविका कमाने का एक साधन भी बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले बड़े बड़ों की मिसाल होती थी की पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब अब इस मिसाल का भी कोई वर्चस्व नहीं रहा है क्योंकि आज का युग बच्चों के लिए एक नया भविष्य बनाने का है जो बच्चे अच्छा खेल रहे हैं वह देश-विदेश में अपना तथा अपने देश-विदेश के साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जो बच्चे खेल-खेलते हैं वह स्वस्थ भी रहते हैं और उनका दिमाग भी बहुत अच्छे से काम करता है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का नाम भी बहुत अच्छा रखा हुआ है कार्यक्रम का नाम जुगनू रखा गया है और जिन बच्चों ने मार्च किया वह है बच्चे जुगनू की तरह हैं प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि जुगनू गुफा अंधेरे में भी प्रकाश करने में सक्षम है इसी प्रकार बच्चे जीवन में खेल कूद प्रकाश फैलाएंगे।

तो वही छावनी चिल्ड्रन एकेडमी की प्रबंधक श्रीमती कामाक्षी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को जुगनू नाम दिया गया था कार्यक्रम आधा दिन में किया गया और आधा रात्रि में किया गया है। उन्होंने कहा कि छावनी चिल्ड्रन एकेडमी का प्रयत्न है कि जिस प्रकार से बच्चे अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दे रहे हैं और परिजन भी बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर ज्यादा गंभीर हैं इस प्रकार से बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता बहुत जरूरी है यही संदेश अभिभावकों को देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि छावनी चिल्ड्रन एकेडमी में एक और choose bhoth academics sport खोली जा रही है। उन्होंने बताया कि रात को बच्चे खेल कूद कार्यक्रम में भाग लेकर अच्छा खेल कर अपना भविष्य बना सकते हैं उसके लिए छावनी चिल्ड्रन एकेडमी में कुछ ही समय में स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ होगा। और बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताएं खिलाई भी जाएगी और सिखाई भी जाएगी। मुख्य अतिथि श्री पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू समेत अतिथियों ने प्रतिभागियों को शील्ड प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रयाग हाउस प्रथम, सांची हाउस द्वितीय, तक्षशिला तृतीय तथा नालंदा हाउस चौथे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य श्री सपरा ने अतिथियों समेत अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद के.सी.सिंह बाबा, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नैनीताल खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, एन.सी. सिंह बाबा, एकेडमी निदेशिका कामाक्षी सिंह, आशीष कुमार सिंह, हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट संदीप सहगल, राजीव चौधरी, विजेन्द्र चौधरी, पंकज भल्ला, प्रधानाचार्य बीके गुप्ता, मेजर मुनीषकांत शर्मा, प्रधानाचार्य चेतन अरोरा, सुबोध कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, अनुज भाटिया, नीरज कपूर, बसंत बल्लभ भट्ट, अनिल चौहान, कौशलेश गुप्ता, ऋतु भल्ला, मालिनी शर्मा, अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती अतिथि समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
