जसपुर। 21 फरवरी 2025 एमपी एक्ट में सीज 15 मोटरसाइकिलों को मोटरसाइकिलों के मालिकों के द्वारा नहीं छुड़ाने की दशा में पुलिस प्रशासन के द्वारा उपरोक्त मोटरसाइकिलों को नीलम कर 75 हजार रुपए का राजस्व वसूल किया है। जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि जसपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा वर्ष 2018 से वर्ष 2021 तक लगभग 15 मोटरसाइकिल है अलग-अलग स्थान पर एमबी एक्ट के अंतर्गत सीज की गई थी।

7 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी मोटरसाइकिलों के मालिकों के द्वारा न्यायालय से मोटरसाइकिल छुड़ाई नहीं गई । जिसकी वजह से पुलिस ने लंबे समय तक इंतजार करने के बाद उपरोक्त 15 मोटरसाइकिलों को नीलम कर दिया है नीलामी से करीब 75000 का राजस्व वसूला गया है जो पुलिस विभाग में जमा कर दिया जाएगा।

नीलामी में मौजूद अधिकारियों में उपजिलाधिकारी चतर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह, उप संभागीय अधिकारी सचिन अग्रवाल, की अध्यक्षता में मौके पर आए 30 पंजीकृत ठेकेदारो से बोली लगवाकर 15 मोटरसाइकल को नीलाम किया गया। 15 मोटरसाइकल को खरीदने के लिए ठेकेदार फ़ईम अहमद ने अधिकतम बोली 75000/- रूपए लगाकर ख़रीद लिया! पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मालिक हेड कांस्टेबल संजय गिरी, फकीर राम, कॉन्स्टेबल राजकुमार आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
