काशीपुर किसानों कृषि बिल के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल समिति काशीपुर ने भी 8 दिसंबर 2020 को भारत बंद पर काशीपुर बंद का आह्वान किया है बता दें कि देवभूमि व्यापार मंडल काशीपुर के पदाधिकारियों की एक मीटिंग राकेश नरूला प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर हुई मीटिंग में तय किया गया

कि दिनांक 8 दिसंबर 2020 को केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि बिल के विरोध में देश के किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है और किसी बिल को वापस लेने का आंदोलन किया जा रहा है देवभूमि व्यापार मंडल द्वारा सभी व्यापारियों से किसानों के हित में बंद करने की अपील की है उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी सम्मानित व्यापारी भारत के किसानों के हित में अपना समर्थन देंगे बैठक में अशीष अरोरा बॉबी सुनील टंडन गुरविंदर सिंह चंडोक गौरव गुप्ता विवेक मेहरोत्रा सुरेश शर्मा मंसूर अली मंसूरी संजय ठाकुर राजेश गुप्ता दीपक चावला ललित अरोरा अमित गुप्ता नरेश अरोरा आदि के अलावा सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
