Share This Story !
जसपुर।28 फरवरी 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव समिति ने जसपुर कुंडा क्षेत्र से भरतपुर मेघा वाला मंडल से राजकुमार गुबार को तीसरी बार मंडल अध्यक्ष के पद पर चुना गया है। उनके तीसरी बार अध्यक्ष बने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है उनके समर्थक और उनके चाहने वालों की बंधाईयों का ताता लगा हुआ है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं विधानसभा जसपुर के पर्यवेक्षक गणों की सहमति के पश्चात भाजपा जिला काशीपुर में संगठन पर्व के अंतर्गत संपन्न हुए मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत राजकुमार गुंबर को तीसरी बार भरतपुर मेघावाला मंडल के पद पर अध्यक्ष चुना गया है।जिससे उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दे की राजकुमार गुंबर सामाजिक कार्यों के प्रति बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और क्षेत्रीय जनता के सुख-दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं जिसके चलते क्षेत्रीय जनता में उनकी एक अलग ही पकड़ है। वह भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते वह सर्व धर्म सम्मान की भावना के साथ सभी को साथ लेकर चलते हैं जिसके लिए वह लोकप्रिय हैं।उनके द्वारा दो बार मंडल अध्यक्ष रहते हुए भाजपा संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनके द्वारा कड़ी मेहनत की गई है।उनके कार्य के प्रति उनकी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें एक बार फिर मंडल अध्यक्ष के पद पर नवाजा है। इनके अलावा सतपाल सिंह को मंडल प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त किया गया है। बधाई देने वालों में भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल,जितेंद्र यादव, रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, रूपेश बाटला ,सचिन बाटला ,अंकुर कुमार, शीतल जोशी, विजय मक्कड़, विजय बैतवाला, पवन बाटला,जसपुर ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, आदि के अलावा बंधाईयों का सिलसिला जारी है।

संपादक: काशी क्रांति- हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
मुख्य कार्यालय– इस्लामनगर, बसई चौक, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड 244713
सम्पर्क सूत्र– 99279 76675