Share This Story !

काशीपुर। 28 फरवरी 2025 उत्तराखंड प्रदेश संगठन के द्वारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर निगम कार्यालय में महापौर ने एक महिला समेत तीन मंडल अध्यक्षों का स्वागत कर आशा व्यक्त की है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे। बता दे कि नगर निगम कार्यालय में महापौर दीपक बाली ने भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

नवनिर्वाचित, आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल तथा कवि नगर मंडल अध्यक्षा . कल्पना राणा का नगर निगम कार्यालय में महापौर दीपक बाली ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनके यशस्वी और सफल कार्यकाल की कामना की।

श्री बाली ने उम्मीद जताई कि इन तीनों ही मंडल अध्यक्षों के कार्यकाल में भाजपा और मजबूत होगी और उनके सहयोग से पार्टी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में मंडल अध्यक्षों का रचनात्मक सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रजत सिद्धू, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, संजय कश्यप, संजय भाटिया, भारत पराशर, आदि भी मौजूद रहे।

By Ali Akbar

संपादक: काशी क्रांति- हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

मुख्य कार्यालय– इस्लामनगर, बसई चौक, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड 244713 सम्पर्क सूत्र– 99279 76675

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *