काशीपुर : कांग्रेस कार्यकर्ता एवं एशियन चैंपियन राजीव चौधरी व परनीत सिंह ग्रेवाल महाअधिवक्ता पंजाब के साथ पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर व वर्तमान में विधायक पंजाब गुरजीत सिंह राणा का बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश का किसान मोदी सरकार के फैसलों के कारण त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस तरह की स्थिति पैदा हो रही है। उसके लिए मात्र भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

श्री राणा ने कहा कि खेल प्रतिभाओं पर भी मोदी सरकार का कोई ध्यान नहीं है। आज देश का होनहार युवा धर्म जाति के नाम पर बट गया है। ऐसी सरकार को जवाब देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कृषि बिल का विरोध किसान नहीं आज देश का प्रत्येक नागरिक कर रहा है। क्योंकि यह बिल मात्र पूंजीपतियों की तिजोरी में बंद होने के समान है। उन्होंने कहा कि आज देश में खिलाड़ियों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। जिससे खिलाड़ियो की आवाज सरकार तक पहुच सके। इस मौके पर राणा फार्म बाजपुर में फूल मालाओं से स्वागत कार्यक्रम में परनीत सिंह राणा,शिवतेज सिंह , अवनीश राणा, रजिंत राणा ,बलिंदर पाडे,अब्दुल मलिक आदि लोग मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
