काशीपुर आम आदमी पार्टी के उपमुख्यमंत्री के काशीपुर उत्तराखंड के बॉर्डर पर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि तय समय के अनुसार आम आदमी पार्टी के दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया। कार्यक्रम के अनुसार करीब 2 बजे उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचे जहां पर आम आदमी पार्टी के काशीपुर नेता दीपक वाली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की सीमा पर एकत्रित होकर

उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री तथा कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से रोड शो किया रोड शो के माध्यम से काशीपुर महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद स्टेडियम के पास स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचे।

जहां पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर है। जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है।

इस बार उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी परचम लहराएगी। दिल्ली में हुए उनके निवास पर हमले के बारे में उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा सरकार द्वारा कराया गया है। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, राजीव चौहान, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, दीपक वाली, अजय अग्रवाल, मयंक शर्मा, अमिताभ सक्सेना, प्रवीण कुमार, अमन वाली, मुकेश चावला, रघुनाथ अरोरा, हिमांशु राजपूत, सुरेश बेलवाल, राजवीर सिंह, प्रकाश राणा, सर्विस वाली, विक्की सौदा, प्रभु पाल सिंह, संजीव शर्मा, संजीव, आनंद, गुरताज गोंडा, हर्ष वाली, जावेद खान, रंजीत सिंह, करण ढींगरा, प्रिंस चावला, संजीव शर्मा, सुधीर शर्मा, अमन, समेत सैकड़ों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
