जसपुर। 13 July 2025 तृतीय पंचायत चुनाव में अब प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है तो वही पंचायत बसई इस्लामनगर से ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार जुनैद आलम ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह घर-घर जाकर आम जनता से अपने पक्ष में मतदान कर प्रधान चुने जाने की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि ग्राम पंचायत बेस इस्लामनगर से ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार जुनेद आलम ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह घर-घर जाकर और नुक्कड़ सभाएं करके आम जनता से अपने पक्ष में मतदान करने तथा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर विजय दिलाए जाने की अपील कर रहे हैं।

बता दे की जुनेद आलम दिव्यांग व्यक्ति हैं और ऐसी स्थिति में रहे पैदल चलकर लोगों से उनके घर मिलने जा रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजय दिलाए जाने की गुहार लगा रहे हैं।चुनाव प्रचार के दौरान जुनेद आलम ने कहा कि वह ग्राम पंचायत की दुर्दशा को देखकर चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि ग्राम पंचायत में सड़क के टूटी हुई हैं नालियों का पानी सड़क में चल रहा है जिधर देखो उधर गंदगी अंबार लगा हुआ है। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि जनता उन्हें एक बार अपना अमूल्य बोर्ड देखकर उन्हें जिताएं तो वह ग्राम पंचायत तो इस प्रकार से विकास करेंगे कि अगले आने वाले वर्षों में लोग ग्राम पंचायत वसई इस्लामनगर को पहचान भी नहीं पाएंगे क्योंकि विकास करना और विकास के वादे करना दो अलग-अलग बातें हैं कुछ लोग बड़ी-बड़ी बातें और बड़े-बड़े बातें कर देते हैं परंतु में जो कहूंगा वह करके दिखाऊंगा। उन्होंने कहा कि वह हाथ जोड़कर आग्रह कर रहे हैं कि इस बार उन्हें ग्राम प्रधान चुनकर एक बार सेवा का मौका जरूर दें जिससे कि ग्राम पंचायत का चौतरफा विकास हो सके।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
