नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर हल्ला बोला है पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फर्जी वोटिंग को लेकर एक वीडियो शेयर की और बताया कि वर्ष 2024 में हुए लोकसभा के चावन में बड़े स्तर पर फर्जी वोट डाले गए हैं जिससे कांग्रेस पार्टी के अलावा इंडिया गठबंधन को भारी नुकसान हुआ है विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हुई फर्जी वोटिंग को लेकर बताया कि इस तरह से केंद्र सरकार के द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया और चुनाव आयोग ने भाजपा की फर्जी वोट डालने में कितनी मदद की। फर्जी वोटरों की लिस्ट भी जारी की गई उसमें बताया गया की किस जगह पर और किसी मकान में कितने व्यक्तियों के द्वारा फर्जी वोटिंग की गई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा फर्जी वोटिंग को लेकर एक वेबसाइट भी जारी की गई विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जैसे ही वेबसाइट जारी की गई और भारत के चुनाव आयोग पर आरोप लगाए गए तभी चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव आयोग की साइड को बंद कर दिया गया। जिससे विपक्ष ने अब हल्ला बोला है आज संसद भवन से भारत के चुनाव आयोग तक विपक्ष के लगभग 300 से भी अधिक सांसदों नेवोट चोरी के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया संसद से लेकर चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। लेकिन दिल्ली पुलिस ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे इंडिया गठबंधन के नेताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया। मार्च रोके जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड फांद गए जबकि वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ताली बजाकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करती नजर आईं।असल में, दिल्ली पुलिस ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान वोट चोरी के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे इंडिया ब्लॉक के नेताओं को रोक दिया। जिसके बाद बवाल हो गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड के ऊपर से कूद गए।
पुलिस ने जैसे ही विरोध मार्च रोका, विपक्षी सांसद उसी जगह धरने पर बैठ गए। बैरिकेड कूद कर पार करने के बाद अखिलेश यादव भी धरने पर बैठने वालों में शामिल हो गए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। उनका कहना था कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सब मिलकर चुनाव आयोग को SIR से संबंधित दस्तावेज देना चाहते हैं।चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च में लोकसभा और राज्यसभा के 300 से ज्यादा सांसद शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार हमें रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके समेत कई दलों के सांसद शामिल हैं। दोनों सदनों के सांसदों ने तख्तियां थाम रखी हैं, जिन पर ‘SIR लोकतंत्र पर हमला है’ और ‘वोट चोरी’ का लोगो लगा है। राहुल गांधी सबसे आगे चल रहे थे और उनके साथ विपक्ष के सभी बड़े नेता कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। विपक्ष ने मतदाता सूचियों में फर्जी फॉर्म और विसंगतियों को लेकर चिंता जताई और सत्यापन के लिए इलेक्ट्रॉनिक डेटा की मांग कर रहा है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
