काशीपुर। 9 सितंबर 2025 पांच दिन पूर्व तालाब पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बता दें कि 5 दिन पूर्व 4 सितंबर 2025 को ग्राम सर्वर खेड़ा निवासी रज्जाक 60 वर्ष पुत्र शब्बीर अहमद पैगा में स्थित तालाब पर रखवाली करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी जिसकी सूचना मछली पालन का कार्य करने वाले व्यापारी ग्राम इस्लामनगर बसई निवासी एक युवक नेपरिजनों को सूचना दी थी। और पुलिस को सूचना दिए बिना ही तालाब से रज्जाक के शव को निजी वाहन से उसके घर पर पहुंचवाने के बाद मछली पालन का कार्य करने वाला व्यापारी युवक मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी रफीकन निवासी सरवरखेड़ा थाना कुण्डा काशीपुर उधम सिंह नगर ने मछली व्यापारी पर पति की हत्या करने का शक जाहिर करते हुए थाना आईटीआई में तहरीर सोकर कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई थी परंतु 5 दिन का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से हताहत परिजनों ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से मुलाकात का कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया है पत्नी रफी करने बताया कि उसका पति रजाक लगभग 3 वर्ष सें मछली पालन व्यापारी निवासी इस्लामनगर वसई थाना कुण्डा कें ग्राम पैगा स्थित मछली के तालाब में चौकीदारी का कार्य कर रहे थें दिनांक 04.09.2025 को सुबह करीब 9:00 बजे मछली व्यापारी में परिजनों को सूचना दी कि रजाक की पैगा स्थित तलाब में चौकीदारी करते वक्त मृत्यु हो गई है।उसने बताया कि वह अपने दामाद व अन्य लोगो के साथ मछली व्यापारी के पैगा स्थित तालाब पर गई तो उसका का पति रजाक चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थें, पति के शरीर पर कई जगह चोटो के निशान थे,उसने बताया कि उसको शक है कि मछली व्यापारी नें कुछ अन्य लोगो से मिलकर उसके पति रजाक की हत्या कर दी क्योकि काफी समय से उस के पति को मछली व्यापरी अपनी मजदूरी के पैसे मांग रहे थे और पूर्व में भी उसके पति के साथ मजदूरी के पैसे को लेकर मछली व्यापारी के द्वारा मारपीट की थी। मैं कर जाहिर करते हुए कहा कि उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा ही उसके पति की हत्या की गई है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
