जसपुर।र 16 सितंबर 2025 नाबालिग 14 वर्षीय किशोरी की गन्ने के खेत में निर्मम हत्या के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले मृतक किशोरी के सब को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए पुलिस को रोका जब पुलिस प्रशासन मृतक किशोरी के सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तो ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सुभाष चौक पर जमकर हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मांग की हाला की पुलिस प्रशासन ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीणों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था। बता दें कि जसपुर के ग्राम पंचायत अमियावाला निवासी देवेंद्र सिंह की नाबालिग पुत्री पलक दोपहर करीब 1:00 बजे घर से बाहर गई हुई थी जब वह 2:00 तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू की परंतु वह परिजनों को कहीं नहीं मिली जब परिजनों ने उसकी तलाश जंगल में की तो वह घायल अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ी मिली परिजनों से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल जसपुर लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया नाबालिक किशोरी की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया एक के बाद एक ग्रामीणों की भीड़ का जमावड़ा लग गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोरी के सब को पोस्टमार्टम करने हेतु ले जाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गए और हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे हालांकि पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह तथा पुलिस क्षेत्रा अधिकारी दीपक कुमार ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु आक्रोशित ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं थे इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मृतक किशोरी के सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में ही हंगामा करना शुरू कर दिया और उसके बाद सुभाष चौक पर पहुंचकर मैन हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मूर्तिका के ताऊ ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय भतीजी पलक घर से दोपहर 1:00 बजे बाहर गई थी जब वह 2:00 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की जब उसकी तलाश करते-करते वह खेतों तक पहुंचे तो पलक गाने के खेत में लहूलुहान पड़ी हुई थी जिसे परिजनों ने राजकीय चिकित्सालय जसपुर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया उन्होंने बताया कि वह न्याय चाहते हैं उन्हें शक ही नहीं बल्कि पूरा अंदेशा है कि उनकी भतीजी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या हुई होगी। उन्होंने कहा कि वह पुलिस से न्याय चाहते हैं पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज तभी वह शांत होंगे। तो वहीं ग्रामीण महिला ने बताया कि मृतक पालक के पिता पिछले 4 वर्षों से जेल में बंद हैं और उनके पीछे उनकी पुत्री के साथ यह है घटना घट गई।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
