एंकर : जनपद उधम सिंह नगर में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध करने में कामयाब हो रहे हैं। जहां जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में एक के बाद एक घटनाये घट रही है. बीते एक सप्ताह के भीतर दो हत्याएं हो गई हैं पहला मामला जसपुर के गांव मुरली वाला का है जंहा 58 वर्षीय महिला के साथ लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। और अब 8 वी कक्षा में पड़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी पलक की डेड बॉडी गन्ने के खेत मे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।तो बही परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने जल्द कार्यवाही करने की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे हंगामा काटा उसके बाद हाईवे पर जाम लगा दिया वहीं पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया।वी ओ – आपको बता दे की उधम सिंह नगर जनपद में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जसपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर अपराध की दो घटनाएं सामने आयी है जिसमें एक 58 वर्षीय महिला की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। तथा एक सप्ताह के उपरांत जसपुर कोतवाली अमियावाला तालबपुर में गन्ने के खेत में 13 वर्षीय किशोरी पलक क्लास 8 की छात्रा की डेड बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना परिजनों को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तथा आनन -फानन में डेड बॉडी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहाँ पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतका पलक की सोचा मिलने पर परिजनों ओर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर अस्पताल में हंगामा काट दिया काफी देर समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया उसके वाद परिजनों ने अस्पताल से लेकर हाईवे तक जमकर हंगामा किया पुलिस प्रशासन ने समझा बूझकर मामला शांत कराया. मामले की जल्दी खुलासा करने की बात कही। जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. ओर पुलिस प्रशाशन से जल्द मामले का खुलासे करने की बात की।वी ओ – वंही ग्रामीण सुखवीर ढिल्लो का कहना है की गांव से फोन आया था कि आज गन्ने के खेत मे डेडबॉडी मिली है देखने से लग रहा है कि बच्ची का हाथ टूटा हुआ है सर में ओर पेट मे धारदार हथियार लगा हुआ है उन्होंने कार्यवाही को लेकर कहा कि फिलहाल में बहुत सारे ऐसे मुकदमे हो गए है जिसमे बाद में पुलिस के चक्कर काटने पड़ते है इसलिए पूर्ण आश्वासन मिलने के बाद ही बॉडी लेकर जाएंगे बाईट : सुखवीर ढिल्लो…. ग्रामीण ) विधायक आदेश चौहान ने बताया कि परिजनों से पता लगा की 13 वर्षीय छात्रा आठवीं क्लास में पढ़ती थी। जिसकी बहुत ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई डेड बॉडी से लग रहा है की प्रथम दृष्टया बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ फिर उसकी हत्या की गई है। यह घटना हमारे उत्तराखंड के लिए बहुत ही दयनीय घटना है आदेश चौहान ने बताया कि पुलिस से वार्तालाप हुई है कि इस घटना में जो भी दोषी हो उसको सजा जल्द से जल्द मिलनी चाहिए. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका के चचेरे भाई पर भी कुछ समय पहले जानलेवा हमला हुआ था उस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस परिवार की एक हफ्ते में यह दूसरी घटना घटी आदेश चौहान ने बताया कि मृतका का पिता कई वर्षो से जेल में बंद है परिवार में मां बेटी और उसका छोटा भाई रहता है यह घटना बहुत ही निंदनीय है बाइट : आदेश चौहान कांग्रेस विधायक जसपुर वी ओ – पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर ने बताया कि एक बच्ची की खेत में डेड बॉडी मिली थी पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले परिजन अस्पताल ले आए थे इस मामले में परिजनों ने कहा कि हम तहरीर देंगे। अभी हमें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है लेकिन पुलिस के द्वारा कार्यवाही कि जा रही है इस मामले के खुलासे के लिए जितनी भी टीम हमें बनानी थी वह हम बना चुके हैं टेक्निकल एवं मैनुअल जांच की जा रही है। अभी पंचायतनामा पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद एक्चुअल मौत के कारण का पता लग पाएगा उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।बाइट : दीपक सिंह…… पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
