रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का जन्मदिन इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना करते हुए राजकीय चिकित्सालय में फल वितरण किए। बता दें कि भाजपा के नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण भट्ट राजकीय चिकित्सालय में एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने मरीजों को फल वितरण किए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान जब भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने के लिए पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन ने कोरोना वायरस को देखते हुए उन्हें मरीजों को फल वितरण करने के लिए मना कर दिया।

जिस पर उन्होंने समस्त फल डॉक्टरों के सुपुर्द कर दिए। और कहा कि वह सभी फलों को मरीजों तक पहुंचा दें। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, डॉ गिरीश तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, पुष्कर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जफर मलिक, प्रशांत रहेजा, पुनकित सेठी, युवा जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, मीडिया प्रभारी मिंटू भटनागर, राजकुमार यादव, समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
