oplus_0
काशीपुर | 26 दिसंबर 2025
ग्राम पंचायत वसई इस्लामनगर स्थित दरगाह हज़रत अली शेर बाबा रहमतुल्लाह अलैहि पर सालाना उर्स पूरी अकीदत, एहतराम और रूहानियत के साथ जारी है। उर्स के तीसरे दिन भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने दरगाह पर हाज़िरी दी और बाबा की बारगाह में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

उर्स में शिरकत के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने डॉ. यूनुस चौधरी का फूल-मालाओं से पुरखुलूस इस्तक़बाल किया। इस अवसर पर उन्होंने उर्स का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
दरगाह परिसर में मौजूद अकीदतमंदों को संबोधित करते हुए डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि,

“मैं अपने आप को बेहद खुशनसीब समझता हूं कि मुझे हज़रत अली शेर बाबा रहमतुल्लाह अलैहि की चौखट पर हाज़िरी का शर्फ़ हासिल हुआ। यह मुक़द्दस दरगाह मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैग़ाम देती है।”
उन्होंने उर्स के मौके पर दरगाह में ₹11,000 का नज़राना भी अर्पित किया। डॉ. चौधरी ने कहा कि उर्स क़ौमी एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की रौशन मिसाल है, जहां हर मज़हब और हर धर्म के लोग एक ही चौखट पर हाज़िर होकर बाबा की बारगाह से दुआएं और बरकत हासिल करते हैं।

इस मौके पर आसिफ चौधरी, कासिम चौधरी, रिज़वान चौधरी, मासूम चौधरी, रिफ़ाक़त चौधरी, इंसाफ चौधरी, शकील अहमद, जाहिद अली के अलावा बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामीण, अकीदतमंद और समाजसेवी मौजूद रहे।
उर्स का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहेगा। आज उर्स के चौथे दिन बाहर से मशहूर टिकटॉकर उस्मान भारती उर्स में तशरीफ ला रहे हैं, जिनकी मौजूदगी से कार्यक्रम के रंगारंग और दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। उर्स इंतज़ामिया कमेटी के मुताबिक आज की महफ़िल में अकीदतमंदों की और भी भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
दरगाह परिसर इन दिनों सूफियाना नग़मात, अकीदत और भाईचारे के पैग़ाम से सराबोर नजर आ रहा है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
