रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। 28 दिसंबर 2020 केंद्र सरकार मे सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के नुमाइंदों का अड़ियल रवैया देश का बेड़ा गर्क कर रहा है। सरकार के मुखिया की हिटलर शाही नीतियों से समाज का हर वर्ग अजीज है किसान अपने हक की लड़ाई के लिए कड़कड़ी सर्दी में सड़कों पर आंदोलित है यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अरुण चौहान ने प्रेस को जारी अपने बयानों में कही है उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार पर जमकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार न मिलने से युवा और लगातार बढ़ती महंगाई से महिलाएं दुखी हैं। छोटे व्यापारियों का व्यापार चौपट है। पूरे देश में शिक्षा चिकित्सा की स्थिति बदहाल है।

लेकिन भाजपा सरकार और उसके नुमाइंदों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। श्री चौहान ने कहा कि करोड़ों लोग कृषि से जुड़े हैं। यह लोग देश की रीढ़ हैं। माना कि कृषि क्षेत्र में सुधार होना चाहिए, लेकिन अगर किसी को तबाह कर दिया जाएगा तो करोड़ों लोगों को बहुत पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। इन कृषि कानूनों से किसानों को जबरदस्त नुकसान होगा इससे सिर्फ चंद्र उद्योगपतियों को फायदा पहुंचेगा। सरकार को इन कानूनों को रद्द करना चाहिए। अरुण चौहान ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि काशीपुर का संपूर्ण विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के शासन में ही हुआ इस विकास को भाजपा ने कभी गति प्रदान करने की जरूरत नहीं समझी। चाहने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर काशीपुर की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे में बनने वाली कांग्रेस की अगली सरकार ही काशीपुर में विकास की धारा प्रवाहित करेगी।



सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
