रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर । 28 दिसंबर 2020 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की 136 वीं वर्षगांठ कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। बता दें कि राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेश पार्टी का यह 136 वी वर्षगांठ थी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महानगर कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, तथा कांग्रेस सेवादल एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने मोहल्ला किला में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा मोहल्ला किला बाजार से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद तथा कांग्रेस की शान में गीत भी गुनगुनाए गए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है। जो देश को सही दिशा और दशा प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि आने वाला दौर फिर से कांग्रेस का होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश पुनः बीजेपी की गुलामी से बहार निकलते हुए कोमी एकता का गुलदस्ता बनेगा। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता समझ चुकी है कि यह भाजपा सरकार जुमले बाजो की सरकार है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेश उत्तराखंड में भारी बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
