oplus_0
काशीपुर, 14 अप्रैल 2026। ग्राम बसई में स्थित मंदिर परिसर में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। आज हम उनके जन्मदिवस को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने के रूप में मना रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और सामाजिक समरसता एवं समानता का संदेश दिया।
ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी,मासूम चौधरी, जयपाल सिंह उर्फ रिंकू,अमित क्षत्रिय,रमेश सिंह, देवा पाल,
कमल, पंडित राजेन्द्र प्रसाद, आसिफ़ चौधरी,फरहान, राशिद,जितेन्द्र सिंह, सोनू सिंह के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
