काशीपुर। 5 जनवरी 2021 आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी में कमर कस ली है उसी क्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया बैठक में बूथ स्तर पर किस प्रकार से मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव फतेह किया जाएगा चर्चा की गई। बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव का काशीपुर आगमन से काशीपुर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के आवाहन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नव चेतना भवन में एकत्रित हुए जहां पर मासिक बैठक के दौरान समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि श्री देवेंद्र सिंह यादव जी का काशीपुर आगमन पर जोश खरोश के साथ स्वागत करना है।

तथा समस्त बूथ स्तर युवा कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस एवं सेवादल के समस्त कांग्रेस जन जोश खरोश के साथ स्वागत किया जाए उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को कांग्रेस नव चेतना भवन गर्मजोशी के साथ उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह यादव जी का स्वागत किया जाएगा कार्यक्रम में संदीप सहगल कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की विजय पताका लहराने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस सरकार की पूर्व की विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की विकास विरोधी नीतियों का जवाब सरकार से मांगा है। मासिक बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी माननीय प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ मौजूद होंगे। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सुरेश शर्मा जंगी, इन्दुमान, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह ,आशीष अरोरा बॉबी, दीपिका गुड़िया, अलका पाल, प्रीत बंम, ब्रह्मा सिंह पाल, मुशर्रफ हुसैन, अरूण चौहान,उमा वात्सल्य, प्रदीप जोशी, उमेश जोशी , उमेश सोदा, जितेन्द्र सरस्वती, मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, अनीश अंसारी, उपकार सिंह, सिद्धार्थ नीझावन, अफसर अली, सुभाष पाल, महेंद्र बेदी, नितिन कौशिक, राजेश शर्मा एडवोकेट,मौहित चौधरी, नौशाद हुसैन, राशिद फारुकी, संजय सेठी, तरुण लोहनी कमल गुजराल , रवि ढींगरा, आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
