रिपोर्ट अली अकबर
काशीपुर। 5 जनवरी 2021 बालिका के गुप्त अंगो से छेड़छाड़ करने के मामले में बालिका के पिता की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। बता दें कि ग्राम डिगर वैध वेदनायदा बांकुरा वेस्ट बंगाल हाल निवासी ग्राम हरियावाला थाना कुंडा निवासी एक व्यक्ति ने थाना कुंडा में दर्ज तहरीर में बताया है। कि वह हरियावाला ग्राम सभा में परिवार सहित किराए पर रहता है। 2 जनवरी 2021 को शाम 4:30 से 5:00 के बीच राजू राय पुत्र राम ललित राय निवासी दुर्गापुर थाना वर्तमान जिला आयन सुल पश्चिमी बंगाल निवासी हाल निवासी ग्राम हरियावाला भी पास ही में किराए पर रहता है।

उसने बताया कि उपरोक्त राजू राय उसकी 6 वर्षीय नाबालिग पुत्री को चॉकलेट दिलाने अपने साथ दुकान पर ले गया। चॉकलेट दिलाने के बाद वह बालिका को बहला-फुसलाकर ग्राम हरियावाला में स्थित टेंपलटन कॉलेज के पास ले गया। जहां पर उसने उसकी पुत्री के साथ अश्लीलता करते हुए उसके गुप्त अंगों से छेड़छाड़ की जिससे उसकी 6 वर्षीय पुत्री को दर्द हुआ तो वह रोती बिलखती वहां से अपने घर वापस लौट आई। उसने बताया कि उसको इस मामले में उसकी पत्नी ने रात्रि में जानकारी थी। उसने बताया कि वह परदेसी है जिस कारण वह रात्रि में थाना कुंडा नहीं आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
