जसपुर। रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में लगभग 500 कार्यकर्ताओं का काफिला रुद्रपुर के लिए रवाना हुआ। डॉ. चौधरी ने 25 कारों और दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

25 कारों और दो बसों में सवार होकर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश में विकास को गति देने के साथ-साथ आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं, जिससे पात्र लोगों को उनका लाभ मिल सके।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से जनता को सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से अवगत कराने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे महत्वपूर्ण है और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए विकास, पारदर्शिता तथा जनसेवा को प्राथमिकता देना जरूरी है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर काम करें तथा जनसमस्याओं को जिम्मेदारी के साथ उठाएं।
डॉ. यूनुस चौधरी ने विश्वास जताया कि रुद्रपुर में आयोजित पदयात्रा के माध्यम से प्रदेशभर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का संदेश पहुंचेगा। जसपुर से लगभग 500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी को उन्होंने संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बताया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
