अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह समेत विवेचना अधिकारी तथा पुलिसकर्मियों को भी किया सम्मानित
काशीपुर अधिवक्ताओं ने किया अपर पुलिस अधीक्षक को सम्मानित बता दें कि 2 वर्ष पूर्व हुई लूट का खुलासा करने से खुश अधिवक्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया है बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह एडवोकेट व काशीपुर टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार रस्तोगी एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल काशीपुर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट से मिला और उन्हें अधिवक्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया ज्ञात रहे कि 2 वर्ष पूर्व अधिवक्ता मयंक गुप्ता के यहां अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था लूट में उनका सोने चांदी के आभूषण समेत नकदी भी लोड कर आरोपी फरार हो गए थे उपरोक्त मामले में पुलिस ने खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया है

खुलासे से खुश हुए अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह ब इस खुलासे में समस्त पुलिस स्टाफ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और अधिवक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता के हित के लिए तत्पर रहें श्री राजेश भट्ट अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर को सम्मानित करने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह एडवोकेट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार रस्तोगी एडवोकेट नीरज गुप्ता एडवोकेट, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, स्वतंत्र नवीन एडवोकेट, विपिन अग्रवाल एडवोकेट ,अब्दुल सलीम एडवोकेट, अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट, अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
