उत्तराखंड में अगली सरकार किस पार्टी की होगी इसके लिए काशी क्रांति द्वारा एग्जिट पोल किया जा रहा है एग्जिट पोल में वोटिंग हो रही है आप भी अपना वोट देकर राय में शामिल हो
काशीपुर। 16 फरवरी 2021 ट्रेन दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बता दें कि आज प्रात करीब 4:00 बजे ट्रेन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देख आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ का जमावड़ा लग गया मृतक की शिनाख्त मित्र पाल सिंह पुत्र नौरंग सिंह निवासी कचनाल गाजी मानपुर रोड काशीपुर के रूप में हुई।

बता दें कि मृतक का शव एसआरएफ प्राइवेट लिमिटेड के पीछे रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत हालत में पढ़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक अपने पीछे पत्नी ममता पुत्री पलक 13 वर्ष पुत्र सोनू 10 वर्ष तथा अभय 8 वर्ष को रोता भी लगता छोड़ गया है अचानक हुई घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
