काशीपुर। 19 February 2021 शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने दुकानदार के साथ गाली-गलौच करते हुए उसकी हाथ की उंगली दांतो से काटकर अलग कर दी। इस दौरान दुकानदार की पत्नी के आने पर आरोपी ने महिला के साथ भी गाली-गलौच करते हुए अश्लील हरकते कर डाली। इस दौरान आरोपी व उसके भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला कटरामालियान निवासी सलौनी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती शाम लगभग साढ़े आठ बजे उसका पति दीपक कुमार अपनी दुकान पर बैठे थे।

इसी दौरान मोहल्ले का ही निवासी सोनू पुत्र अनिल कुमार यादव दुकान पर आया और उसके पति के साथ मारपीट करने लगा विरोध करने पर सोनू ने उसके पति की उंगली को मुंह में चवा लिया जिससे उसके पति की हाथ की उंगली कटकर अलग हो गई। इस दौरान जब वह अपने पति को बचाने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। लोगों के इकट्ठा होने पर सोनू वहां से भाग गया तथा बाद में अपने तहेरे भाई राजेन्द्र पुत्र स्व. बनारसीदास को लेकर आया और गाली-गलौच करते हुए कहने लगा कि आज तो तुम बच गये मौका मिलने पर जान से मार देगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 326 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
