काशीपुर। 25 February 2021 किसानों के धान की फसल का भुगतान नहीं होने से खफा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कांग्रेश अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता उप जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। बीते चार महीनों से सहकारी समिति द्वारा किसानों से खरीदे गये धान मूल्य का भुगतान न होने से आक्रोशित कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी गौरव सिंघल को एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि ढींगरा ने कहा कि धान की फसल का भुगतान राज्य सरकार द्वारा अब तक नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि 4 महीने से भी अधिक का समय धान की फसल को बीत गए हैं उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते कहा कि राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों के धान का भुगतान करें यदि पन्द्रह दिनों के भीतर सहकारी समिति ने किसानों से खरीदे गये धान के मूल्य का भुगतान नहीं किया तो कांग्रेस कमेटी किसानों के समर्थन में अनशन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल सुरेंद्र रावत हरीश कुमार राजेश कुमार नंदलाल अशोक शर्मा धर्मचंद ओम प्रकाश गुरबचन सिंह सुखवंत सिंह के अलावा सैकड़ों किसान मौजूद रहे


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
