काशीपुर। 1 मार्च 2021 किसानों की महापंचायत में भाग लेने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में किसानों के समर्थन में पहुंचे जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को अति शीघ्र वापस लिए जाने की मांग की।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि उधम सिंह नगर के गांधी पार्क में तराई क्षेत्र की जनता के सैलाब ने यह साबित कर दिया है। कि कृषि कानून काले कानून हैं और किसान विरोधी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तराई क्षेत्र की जनता तथा किसान भाजपा की केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जनता दिखा देगी कि वह किसान और अपने देश के साथ खड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपना परचम लहराऐगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश भर का किसान सड़कों पर उतर कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के किसानों ने महापंचायत में एकत्रित होकर यह साबित कर दिया है। कि अब देश का किसान केंद्र के द्वारा बनाए गए काले कानूनों को बर्दाश्त नहीं करेगा। महापंचायत में शामिल होने वालों में पीसीसी सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह, महेंद्र बेदी, मनसूर अली मंसूरी, संजय चौधरी, पवन मालवा, समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
