काशीपुर।8 march 2021 मुजफ्फरनगर से आए किसान महा यात्रा का आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत जिसे देखकर किसान नेता प्रसन्न हो गए हुए थे बता देना आप नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने आज यहां जसपुर रोड पर बैल जुड़ी मोड़ के निकट मुजफ्फरनगर से आई किसान महा यात्रा का जोरदार स्वागत किया ।उन्होंने नारा दिया कि जो किसान हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा ।दीपक बाली द्वारा किए गए जोरदार स्वागत एवं जलपान कराने पर किसानों ने उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर परआम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे ।इससे पूर्व दीपक बाली द्वारा बैल जुड़ी मोड़ पर ही आप पार्टी की ओर से एक विशाल भंडारे का उद्घाटन किया गया ।इस भंडारे के सामने किसान महापंचायत का स्वागत करते हुए यात्रा में शामिल सैकड़ों किसानों को श्रीबाली ने जलपान कराया ।स्वागत करने वालों में आप नेता अजय अग्रवाल ,मयंक शर्मा ,रघुनाथ अरोरा ,मनोज कौशिक मुकेश चावला अभिताभ सक्सेना आनंद मोहन दीक्षित आमिर हुसैन अजयवीर अमित सक्सेना अमन बाली विराट अरोरा औरआज ही पार्टी में शामिल हुए प्रशांत शर्मा पंडित सहित सैकड़ों आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
