काशीपुर। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएं इसको लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार विक्की सौदा अजमेर शरीफ पहुंचे जहां पर उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैहि की दरगाह पर पहुंचे जहां पर उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर गुलाब के फूलों की चादर पोशी की।

और उनसे उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए दुआ की इस दौरान विक्की सौदा ने बताया कि वह अजमेर शरीफ आगामी चुनाव 2022 को लेकर ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह पर उनसे दुआ मांगने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज पर पूर्ण विश्वास है। कि उनकी मन्नत ख्वाजा गरीब नवाज जरूर पूरी करेंगे उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जो भी आता है। वह वहां से खाली हाथ नहीं जाता उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहां की आगामी विधानसभा चुनाव में सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड में जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
