जसपुर / कुंडा। 20 March 2021 एक व्यक्ति ने दो लोगों पर उसके भाई के गोली मार देने का आरोप लगाते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ नाम दर्ज अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है बता दें कि ओंमकार पुत्र विजय पाल सिंह निवासी अनाज मंडी के पीछे सरवर खेड़ा ने कुंडा थाना में दर्ज तहरीर में बताया है। कि उसका भाई संजय पुत्र विजयपाल शुक्रवार रात्रि करीब 8:30 बजे हरियावाला में स्थित पशुपति लुमिनेटर प्राइवेट लिमिटेड में अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। ड्यूटी नहीं लगने पर वह घर लौट रहा था। कि जैसे ही वह रास्ते में शंकर लाला की दुकान के पास पहुंचा तो वहां पर उसे एक महिला ने रोक लिया। और कहा कि उसके पुत्र की हालत खराब है।

उसे उसके घर तक छोड़ दो जिस पर उसका भाई संजय उपरोक्त महिला को एवं उसके पुत्र को बाइक पर बैठा कर आगे बड़ा तभी कुछ ही दूरी पर स्थित हाजी के बाग के पास दो व्यक्तियों ने उसे पकड़ लिया। और उसके साथ मारपीट करने लगे तथा उसके पास जो कुछ भी सामान था। वह सब उपरोक्त लोगों ने छीन लिया। छीना झप्पटी के दौरान उसने दोनों व्यक्तियों को पहचान लिया। उसने बताया कि एक व्यक्ति का नाम जोगा सिंह है तथा दूसरे का जयसिंह है। और दोनों व्यक्ति कुंडा के ही रहने वाले हैं। उपरोक्त व्यक्तियों का विरोध करने पर उन्होंने उसके भाई संजय पर तमंचे से गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
