काशीपुर। 27 March 2021 एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के पास बड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने हेतु मोर्चरी में रखवा दिया है। बता दे कि आज प्रातः करीब 7:00 बजे 108 एंबुलेंस को किसी राहगीर ने सूचना देकर बताया कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में ग्राम गढ़ी इंद्रजीत स्थित रेलवे लाइन के पास साइड में पड़ा है।

सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची एंबुलेंस कर्मियों ने उपरोक्त व्यक्ति को मृत अवस्था में देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सब की शिनाख्त कराने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उपरोक्त मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है 108 आपात वाहन द्वारा मृत व्यक्ति को मोर्चरी तक पहुंचाया गया जबकि मृत व्यक्ति के शव को लाने के लिए किसी अन्य वाहन का प्रयोग करना चाहिए था परंतु पुलिस प्रशासन के द्वारा पहले से ही मृत व्यक्ति के शव को 108 आपात वाहन से मोर्चरी तक पहुंचाए जाना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
