काशीपुर। 26 मई 2021 किसान विरोधी कृषि कानूनों को निरस्त करने को लेकर किसानों की चल रही मांग का समर्थन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया बता दें कि नगर के गंगे बाबा रोड स्थित गोदाम के सामने वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समाजसेवी अशीष अरोरा बॉबी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
परंतु मोदी सरकार किसानों की मांग को पूरा नहीं कर रही है। जिसको लेकर संपूर्ण देश भर में किसान आज के दिन को काले दिन के रूप में मना रहे है।उन्होंने कहा कि किसानों का समर्थन करते हुए आज कांग्रेस पार्टी जगह जगह काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन कर आज के दिन को काले दिवस के रूप में मना रही है। तो वही कांग्रेसी नेता मंसूर अली मंसूरी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि 6 माह का समय किसानों को प्रदर्शन करते हो गया है उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली के बॉर्डर पर धरने पर बैठे विरोध प्रदर्शन कर रहे है। और मोदी सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला भी दहन किया। तो वही अशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा तीन कृषि कानून बनाए गए थे जिन का विरोध देश भर का किसान कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही किसानों के समर्थन में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर जय सिंह गौतम महेंद्र बेदी विपिन कुमार मुनीर अली पवन मालवा मोहम्मद शहजान आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
