काशीपुर। 3 जून 2021 बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री उमेश जोशी जी एडवोकेट ने न्यायालय परिसर में 300 से अधिक मास्क का वितरण किये। इस कार्य का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह एडवोकेट एवं सचिव संदीप सहगल ने अधिवक्ताओं तथा मुंशीयो एव राहगीरों को मास्क देकर किया।

इसके बाद उप जिलाधिकारी श्रीमती आकांक्षा वर्मा को भी लगभग 50 मास्क स्टाफ के लिए दिए गए। इस कार्य से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उमेश जोशी एडवोकेट के इस कार्य की सराहना करते हुए आशा प्रकट की है। की अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेंगे एवं बार एसोसिएशन के हित में कार्य करेंगे श्री उमेश जोशी ने बताया की आगामी दिन में वह अस्पताल में और प्रेस क्लब में भी मास्को का वितरण करेंगे। श्री उमेश जोशी ने लोगों से मास्क लगाकर चलने की अपील की साथ ही उन्होंने आमजन से वैक्सीन भी लगाने की अपील की।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
