काशीपुर। पेपर मिल से लोहा चोरी करते दो लोगों को पेपर मिल कर्मियों ने दबोच लिया चोरों की जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है बता दें कि आज प्रातः

हरजिंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह ग्राम छतरपुर बगीची कोतवाली जसपुर तथा बिक्रमजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह दोनों भाइयों को नैनी पेपर मिल मुरादाबाद रोड से लोहा चोरी करते फैक्ट्री कर्मियों ने दबोच लिया तथा दोनों की जमकर धुनाई लगाने के बाद सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का अभियोग दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
